मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: प्रेमपुरी स्थित जैन औषद्यालय में मुनि श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में जैनत्व संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुनि श्री ने उत्तम संयम धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में संयम का उतना ही महत्व है जितना वाहन में ब्रेक का होता है, जो मनुष्य को अनियंत्रित प्रवृत्तियों और पतन से बचाता है। शिविर की शुरुआत प्रातः योग, ध्यान, स्तोत्र और जिनेन्द्र भगवान के अभिषेक व संगीतमय पूजन से होती है। प्रातः 9 बजे मुनि श्री अनुपम सागर, मुनि विनशोध सागर और मुनि निर्मोह सागर का पावन सानिध्य मिल रहा है, जिसके बाद अनुशासन और मौन के साथ भोजन व्यवस्था होती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 'जीवन में वाणी और व्यवहार के स्तर पर संतुलन बनाए रखना ही संयम' दोपहर में तत्त्वार्थसूत्र के माध्यम से जैन द...