मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना रोड स्थित एक चिकित्सक के मकान में मंगलवार शाम ई-स्कूटी में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे स्कूटी, बाइक और घर का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान पहली मंजिल पर मौजूद चिकित्सक की पत्नी और दो बच्चों ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। मंगलवार को बुढ़ाना रोड निवासी चिकित्सक आरिफ पुत्र शमीम घटना के समय अपने क्लीनिक पर थे। शाम को उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तब तक आसपास के लोग आग बुझाने में जुट चुके थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।मकान के निचले हिस्से में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद तेज धमाके ...