Muzaffarnagar News: ई-रिक्शा की टक्कर से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 29 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। थाना फुगाना के गांव खेड़ा मस्तान में तेज रफ्तार अज्ञात ई-रिक्शा की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को दी तहरीर में गांव खेड़ा मस्तान निवासी दिलशाद पुत्र इस्लामुद्दीन ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र असद 25 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे थाना फुगाना से डूंगर की ओर जाने वाले मार्ग पर शिव मंदिर के पास से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही अज्ञात ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में असद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे शामली के प्राइवेट क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां से असद को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान असद की मौत हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.