Muzaffarnagar News: इस्तीफे सौंपने का फैसला सभासदों ने वापस लिया
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: एसडीएम रश्मि लांबा से वार्ता होने पर नगर पंचायत के 14 सभासदों ने सामूहिक रूप से डीएम को इस्तीफे सौंपने का फैसला वापस ले लिया है। शनिवार देर रात बैठक कर सभासद मोहम्मद अहसान, विशाल सैनी, सुशील कुमार, रुबीना अब्दुल्ला कुरैशी, विकास गुप्ता, कुसुम सैनी, मन्शूर अंसारी, सविता देवी, सत्यपाल प्रजापति, अफसाना अंसारी, गौरव भटनागर, अफसाना मलिक, राजन कुमार और राष्ट्रीय लोकदल से नामित सभासद सुभाष चौधरी ने यूनिपोलहोर्डिंग्स हटाने से नाराज होकर डीएम के नाम सामूहिक इस्तीफे लिखकर चेयरमैन को सौंप दिए थे। सोमवार को एसडीएम रश्मि लांबा ने सभासदों और चेयरमैन डॉक्टर आबिद हुसैन से वार्ता की। वार्ता के बाद सभासदों ने डीएम को सामूहिक इस्तीफे सौंपने का फैसला वापस ले लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: 13 निर्वाचित व ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.