मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: शाहपुर कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में स्थित माता वाली गली में नूर मस्जिद परिसर में इमाम के कमरे का ताला तोड़कर चोर ने सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना का विवरण कस्बे में नूर मस्जिद में पिछले लगभग पांच वर्षों से हाफिज नौशाद पुत्र अनीश निवासी पुरबालियान मस्जिद में छोटे बच्चों को पढ़ाने का कार्य भी करते हैं। गुरुवार सुबह बच्चों की छुट्टी करने के बाद हाफिज नौशाद दवाई लेने व अन्य जरूरी काम से बाजार चले गए थे। कुछ समय बाद जब वह वापस मस्जिद पहुंचे तो उनके कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी खुली हुई तथा उसका सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी।

पु...