Muzaffarnagar News: इनरव्हील क्लब ने की कांवड़ियों की सेवा, सामग्री वितरित
मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए इनरव्हील क्लब चैम्बर द्वारा गुरुवार को भगत सिंह रोड स्थित सब्जी मंडी के बाहर कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों को धूपबत्ती, बिस्कुट, पेयजल की बोतलें, शिकंजी की बोतलें, बैंडेज सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। क्लब की अध्यक्ष श्वेता गोयल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य का विषय है तथा क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ियों के लिए सजे वॉटरप्रूफ शिविर इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.