Muzaffarnagar News: इंजीनियर्स क्लब और पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन ने किया वृक्षारोपण
मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, बघरा में आज इंजीनियर्स क्लब और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में 25 फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष इंजी. बी.आर. शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर साल यह अभियान चलाया जाता है। कॉलेज के प्रबंधक कुंवर देवराज पंवार और प्रधानाचार्य मंजू मलिक ने इस सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने खुशी जाहिर की कि क्लब द्वारा पिछले वर्षों में लगाए गए पेड़ अब बड़े हो गए हैं और उन पर फल भी आने लगे हैं।इस अवसर पर छात्राओं की सुविधा के लिए क्लब की ओर से कॉलेज को 5 सीलिंग फैन भी भेंट किए। यह भी पढ़ें- Meerut News: सकौती समिति परिसर में रोपित किए पौधे कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.