मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: नगर सहित क्षेत्र भर में महाशिव रात्री का महापर्व भारी आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया है इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओ द्वारा उपवास के साथ शिवालयों में पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना कर भगवान शिव शंकर (महाकाल ) का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की मन्नते मांगी गई है । भगवान श्री शिव शंकर महादेव माता पार्वती के विवाह महाशिवरात्रि के महापर्व पर कस्बे के शिवालयों में भारी सजावट की गई तथा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा कस्बे के मैन बाजार मंदिर श्री ठाकुर द्वारा तथा इससे कुछ दूरी परस्थित श्री शिव मंदिर और मौहल्ला कानून गोयान के महामण्डलेश्वर श्री शिव मंदिर . सनातन धर्म श्री शिव मंदिर ' पुराने हाईवे पर कीर्तन भवन . श्रीशिव मंदिर सत्य बिहार कालोनी के श्रीबाला जी धाम श्री बाबा बालेश्वर श्...