Muzaffarnagar News: आसपा की बैठक में भाईचारा मजबूत करने पर जोर
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: छपार। थाना क्षेत्र के गांव बरला में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के वार्ड नंबर 3 से जिला पंचायत प्रत्याशी मो. आजम प्रधान के आवास पर पुरकाजी विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा व पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न ने पुरकाजी क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था को सुधारकर विकसित मॉडल बनाने और आपसी भाईचारा मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं, मो. आजम प्रधान ने सभी से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर निजाम चौधरी, अमीर आलम गोधना, आकिब बागोवाली, आजम प्रधान खोजा नगला, कय्यूम अंसारी, मौलाना अली जौहर, वकी प्रधान छपरा, जुबेर त्यागी, डॉक्टर रिजवान, डॉक्टर सलमान, शमशाद, राशिद, जिला अध्यक्ष रजत निठारिया आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.