मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। आशादीप मंदबुद्धि एवं मूक बधिर बाल प्रशिक्षण संस्थान विष्णु विहार परिसर में एक 'पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया। योजना के अंतर्गत 11 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष इंजी आरके गोयल एवं समिति के पदाधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों एवं स्टाफ के साथ पौधारोपण किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से इंजी आरके गोयल, ब्रजमोहन शर्मा, रामबीर सिंह आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में इंजी यूसी वर्मा, इंजी पीके गुप्ता आदि ने पर्यावरण के महत्व को समझाया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के इंजी पीके गुप्ता, इंजी बीबी गुप्ता, इंजी यूसी वर्मा, इंजी के के शर्मा, अरविंद सिंघल, इंजी रामबीर सिंह तथा प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा, शिक्षिकाएं रीना चौधरी, जीवनी बंसल, नीलम मित्तल, मीना सिंह, शारदा रानी आ...