Muzaffarnagar News: आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में दिया वेदों का संदेश
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: मोरना भोकरहेड़ी में लक्सर मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हवन-यज्ञ में आहुति प्रदान करने और ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम में आध्यात्मिक प्रवचन के साथ भजनोपदेशकों ने ईश्वर भक्ति के भजन प्रस्तुत किए तथा वेदों की शिक्षाओं का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी कर्मवीर महाराज ने कहा कि जिसकी कीर्ति जीवित रहती है, वह सदैव जीवित रहता है। पूर्ण स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य दोनों आवश्यक हैं। व्यक्ति को सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए तथा सकारात्मक सोच के साथ प्रसन्न रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यवहार हम अपने लिए पसंद करते हैं, वैसा ही व्यवहार दूसरों के साथ भी करना चाहिए। व्यक्ति का व्यवहार उसके संस्कारों का परिचय देता है। भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.