Muzaffarnagar News: आर्ट गैलरी में चित्रकला प्रदर्शनी के तीसरे दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में स्व. चितरंजन स्वरूप की स्मृति में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के तीसरे दिन खराब मौसम के बावजूद दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों और संयोजक डा. राजबल सैनी के कार्यों को दर्शकों ने जमकर सराहा। डा. रश्मि चौधरी, प्रीती त्यागी और प्रेरणा शर्मा ने बच्चों के काम को उच्च कोटि का बताया। वहीं रिशु गुप्ता, संजय भदोरिया और पवन कटारिया ने एक ही छत के नीचे बेहतरीन पेंटिंग्स देखने पर प्रसन्नता व्यक्त की। आयोजन में पूजा सैनी, अलविया, प्रशांत सैनी और अब्दुल मुन्तक़ीम सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- किसान इंटर कॉलेज मदनपुर कलंदरगढ़ी में आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.