मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह की देखरेख में रामराज, मीरापुर, राजपुर कलां और सिखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। मेले में चिकित्सकों ने कुल 128 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य मेले के दौरान मुख्य रूप से निमोनिया, एलर्जी, खांसी-जुकाम, बुखार और दमा के मरीज पहुंचे। 20 मरीजों के बीपी, शुगर व खून की जांच की गई। साथ ही एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण हुआ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन नापा। महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर डा. सुषमा शर्मा, डा. नदीम, डॉ. मोहित कुमार व फार्मासिस्ट मरदान आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1592 मरीजों को...