मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर । मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बोपाडा के समीप काली नदी के पास गुरुवार को आम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने काली नदी के निकट आम के पेड़ पर एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई तो मृतक की पहचान बिलेन्द्र (24) पुत्र वकील कुमार, निवासी गांव बोपाडा, थाना मंसूरपुर के रूप में हुई। बताया गया है कि बिलेन्द्र मुजफ्फरनगर में किसी लैब में ब्लड सैंपल कलेक्शन का कार्य करता था। युवक की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्...