मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर पहुंचने पर व्यापारियों ने बुके, पटके और धार्मिक तस्वीर भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उनके सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर सरदार बलविन्दर सिंह, पवन वर्मा, तरुन मित्तल, कुलदीप मित्तल, प्रदीप मित्तल, संदीप मित्तल, विजय प्रताप, भूपेन्द्र गोयल, सुरेश चन्द, नवीन चौधरी, विजय कुच्छल, प्रवांश, टिटर, अविनाश त्यागी, विजय कुच्छल, उदित कुमार, रोहित अरोरा, अंशुल सिंघल, विनोद तायल, मयंक मित्तल, जैकी, प्...