Muzaffarnagar News: आधार कार्ड पर पिता का नाम गलत करने का आरोप
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव कैथोड़ा निवासी रोहताश पुत्र शम्भू सिंह ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसने भुम्मा रोड स्थित वयम जनसेवा केंद्र पर 23 जुलाई को संचालक रिजवान से जाति प्रमाणपत्र व आधार कार्ड बनवाया था। आरोप है कि जनसेवा केन्द्र संचालक रिजवान ने दोनों प्रमाणपत्रों में उसके पिता के नाम पर शम्भू के स्थान पर सूरज कर दिया है। जब वह ठीक कराने पहुंचा तो आरोप है कि संचालक ने उसे धक्का देते हुए गाली-गलौच कर भगा दिया। पीड़ित का आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक रिजवान ने उससे आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र व मूल निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक 1500 रुपये भी लिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.