मुजफ्फर नगर, जुलाई 22 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी के समीप एक युवक ने आढ़ती से मारपीट कर रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। आढ़ती ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बा निवासी चंचल भूटानी मंडी में सब्जी का आढ़ती है। मंगलवार को आढ़ती कोतवाली पहुंचा। कोतवाल को बताया कि पिछले कई महीनों से सराफान निवासी साकिब पर 1750 रुपये उधारी के है। रुपयों की कई महीनों से देने की मांग कर रहा है, लेकिन वह रुपये देने के बजाय जान से मारने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को साकिब से जब रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर अन्य आढ़ती आ गया। आरोप है कि आरोपी जान से मा...