मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। तहसील क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा के जंगल में विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से किसानों की करीब 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खेतों की डोल पर रखे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में नूरमोहम्मद, मोहम्मद अली, यामीन, मोहम्मद मुस्तफा, फरमान, इरफान, नसीबा और जाफर अली की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...