Muzaffarnagar News: आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarnagar News: मोरना क्षेत्र के गांव दरियाबाद में गुरुवार को हवा और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों के बिजली उपकरण जल गए। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से मोबाइल पर बात कर रही एक महिला बेहोश होकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।मोरना मजरे के गांव दरियाबाद निवासी संदीप भगत ने बताया कि गुरुवार सुबह तेज हवा और बारिश के बीच आसमान में बिजली कड़क रही थी। इसी दौरान गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। गांव निवासी राम सिंह की पानी की टंकी फट गई, जबकि इन्वर्टर, पंखे, एलसीडी सहित अन्य उपकरण जलकर खराब हो गए। इसके अलावा अजय पाल, सुनील सहित दर्जनों ग्रामीणों के घरों में भी बिजली के उपकरण खराब हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.