मुजफ्फर नगर, सितम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मंगलवार को आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। वहीं नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। अगस्त माह का करीब 74 लाख रुपये वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारी ने रोष जताया। उन्होंने लंबित वेतन, यूनियन के चुनाव और पीएफ घोटाले को लेकर ईओ के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पीएफ घोटाले के मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और उक्त रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

सफाई कर्मचारी संघ की नाराजगी वाल्मीकि समाज के नेता राजकुमार बेनीवाल, राजेश उटवाल और सोनू बेनीवाल कहा कि वेतन भी लंबित है और ईपीएफ का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। राजकुमार बेनीवाल ने सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव नहीं कराने के आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द समाधान नहीं होने प...