मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- Muzaffarnagar News: मोरना मोरना-भोपा मार्ग पर ककराला में स्थित चौधरी कदम सिंह मेमोरियल आईटीआई संस्थान में दो दिवसीय मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।शिविर का उद्घाटन सहारनपुर मंडल के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र बहादुर सिंह तथा सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर के दौरान वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छात्र अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर फोकस करे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी, आईटीआई के साथ-साथ छात्र अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी फोकस करें। शिविर में प्रथम दिन 65 व्यक्तियों की जांच करते हुए दवाई वितरित की। मेडिकल टीम में प्रशांत राठी, डॉ. अंकित शर्मा , डॉ. मेघा , शाकिर अली, पंकज रानी, सावन कुमार, कालूराम, अनुकूल, प्रधानाचार्य सूरजमल, गौरव कुमार, सुनील कुमार ...