Muzaffarnagar News: आईआईए ने भुगतान और औद्योगिक प्लॉटों का मुद्दा उठाया
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिला उद्योग केंद्र में एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ इंडस्ट्रीज मेरठ मंडल उमेश कुमार सिंह के साथ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर उद्योग जैस्मिन फौजदार और सहायक महाप्रबंधक आशीष कुमार मौजूद रहे। आईआईए के डिवीजनल चेयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए।बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एमएसएमई एक्ट के तहत भुगतान संबंधी मामलों का निपटारा 90 दिनों के भीतर होना चाहिए, लेकिन मामलों में 4 से 5 महीने या उससे अधिक का समय लग रहा है। चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने काउंसिल की कार्यप्रणाली को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने की मांग की, ताकि उद्यमियों की कार्यशील पूंजी प्रभावित न हो। इसके अलावा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.