मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मोरना। गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में धान और गन्ने की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है । छछरौली निवासी किसान उदयवीर सिंह ने बताया कि धान की फसल पूरी तरह पककर कटने को तैयार थी। अचानक आई आंधी से धान की फसल जमीन पर गिर गई है। अब कटाई में दोगुना खर्चा आएगा और उत्पादन भी कम होगा। वहीं किसान मेघिन्द्र ने कहा कि गन्ने की फसल भी गिर गई है। अगर दो-तीन दिन में पानी नहीं निकला तो जड़ सड़ जाएगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: बरसात से धान को नुकसान,, किसान चिंतित सरकार को हमारा सर्वे कराना चाहिए।पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम और लेखपाल को भेजकर फसलों ...