Muzaffarnagar News: आंगन में लकड़ियां हटाते वक्त सर्पदंश से वृद्धा की मौत
मुजफ्फर नगर, जुलाई 29 -- Muzaffarnagar News: भोपा ।थाना क्षेत्र के गांव शुक्रतारी में मंगलवार सुबह सर्पदंश से वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रतारी गांव निवासी 65 वर्षीय सुशीला, पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह, सुबह बारिश के बाद घर के आंगन में रखी लकड़ियां उठा रही थीं। इसी दौरान लकड़ियों में छिपे सांप ने उनकी उंगली पर डस लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।सूचना पर पुलिस भी पहुंची और परिजनों से पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। महिला की मौत से पुत्र अजय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.