मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: मोरना। क्षेत्र के गढ़ी सादात स्थित इमाम बारगाह बदरुल हसन में गुरुवार को अंजुमने अब्बासिया के तत्वावधान में मजलिसे अरबईन का आयोजन किया गया। मजलिस में मौलाना सैय्यद मोहम्मद मेहदी ने करबला के वाकये का भावपूर्ण वर्णन किया। मर्सिया और नोहाख्वानी के दौरान अकीदतमंद भावुक हो उठे। मौलाना ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन का बलिदान हमें सत्य, अहिंसा और इंसानियत की प्रेरणा देता है। इमाम हुसैन और उनके साथियों ने सत्य के लिए असत्य के विरुद्ध कुर्बानी दी। सक्षम होकर अहिंसा का मार्ग अपनाना ही महानता है। अहिंसा व्यक्ति को निर्भीक बनाती है। उदारता, दया और व्यवहार में सरलता व्यक्ति के महान होने का परिचय है। जुल्म की रात कितनी भी लंबी हो, सवेरा निश्चित है।कार्यक्रम में मर्सियाख्वानी अली रजा और नोहाख्वानी जुहैर खां ने की।...