Muzaffarnagar News: अवैध मिट्टी खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी सीज
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: जानसठ गांव अहरोड़ा के जंगल में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन पकड़ ली। एसडीएम ने तीनों वाहनों को सीज करा दिया है।एसडीएम रश्मि लांबा ने बताया कि गुरुवार की रात गांव अहरोड़ा में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। राजस्व टीम और पुलिस को देखकर खनन कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिट्टी भरने में इस्तेमाल होने वाली जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। बाद में तीनों वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन को सीज करा दिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.