Muzaffarnagar News: अवैध पटाखों से भरी पिकअप पकड़ी, चालक गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: छपार दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध पटाखों से भरी महिंद्रा मैक्स पिकअप पकड़ी है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप से विभिन्न प्रकार के पटाखों के 16 कार्टून बरामद हुए हैं। आरोपी पटाखों के भंडारण और परिवहन का लाइसेंस नहीं दिखा सका।छपार थाना प्रभारी मोहित सहरावत ने बताया की पुलिस टीम सुंदर नगर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सहारनपुर की ओर से आ रही महिंद्रा मैक्स पिकअप में अवैध पटाखे भरे हैं, जिन्हें बिक्री के लिए मुजफ्फरनगर शहर ले जाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: पटाखों के जखीरे के साथ एक गिरफ्तार सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहनों की जांच तेज कर दी। कुछ देर बाद बताए गए नंबर की पिकअप आती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.