मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: जनपद में अवैध अस्पतालों, अपात्र व्यक्तियों द्वारा चिकित्सा सेवाएं दिए जाने तथा चिकित्सा संबंधी गंभीर शिकायतों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने धरना दिया। सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया को छह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपकर जनहित में निष्पक्ष जांच एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई। धरने पर बैठे समिति ने पदाधिकारियों ने कहा कि बुढ़ाना कस्बे में चिकित्सकीय योग्यता बिना ही चिकित्सक बनकर कम किया जा रहा है। इस कारण मरीजों की मौत हो रही है। छह सूत्रीय ज्ञापन सीएमओ को दिया गया। धरना देने वालों में हिंदू संगठन के संयोजक नरेंद्र कुमार साधु, अरुण प्रताप सिंह, देशराज चौहान, चमन लाल, कुकी, सुरेंद्र मित्तल अंकुर राणा, राजेश शर्मा, मनु पुंडी...