Muzaffarnagar News: अवर अभियंता अरविंद नागर का विदाई समारोह आयोजित
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत मुजफ्फरनगर में अवर अभियंता अरविंद नागर के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाए पहनाकर विदाई दी। इस अवसर पर अरविंद नागर ने मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और आजमगढ़ में बिताए अपने सेवाकाल को याद करते हुए सभी से मिले स्नेह के लिए हार्दिक आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके समर्पण की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Firozabad News: छात्रों ने लिया पॉलीथिन प्रयोग न करने का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.