Muzaffarnagar News: अम्बा स्टील प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर थाना मंसूरपुर क्षेत्र में एनएच-58 स्थित अम्बा स्टील फैक्ट्री के प्लांट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड का शव प्लांट के दूसरे गेट के ऊपर पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विपिन त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र बिजेंद्र निवासी राजापुरवा, थाना गोसाईगंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। फैक्ट्री परिसर में गार्ड का शव मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.