मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, लक्सर रोड, पुरकाजी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी दानियाल मुस्तफा द्वारा किया। कैंप में जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। 515 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर जयवीर पाल, अमित त्यागी, गजेंद्र, आशु, नवाज, प्रिंस, अनुराग, पंडित यशपाल पुंडीर, सोनू पाल एवं मोनू प्रजापति रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...