Muzaffarnagar News: अब स्पोर्ट्स स्टेडियम में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे कोच
मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में अब कोच की मनमर्जी नहीं चलेगी। सभी कोच के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी के निर्देश जारी हो गए हैं। एक अगस्त से इस प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। बायोमेट्रिक हाजिरी से सभी कोच की उपस्थिति के साथ उनका समय की भी पूर्ण मॉनिटरिंग होंगी। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच की तैनाती के बाद भी निरीक्षण के समय कई कोच के गायब मिलने की परेशानी खत्म करने के लिए नए नियम तैयार किए गए हैं। स्टेडियम में सुबह और शाम प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देने के लिए समय निर्धारित है, जो कुछ ही घंटे का होता है। ऐसे में सभी खेलों के कोच का वहां उपस्थित रहना अनिवार्य है। पिछले कई दिनों से कोच के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायत मुख्यालय तक पहुंच रही थी। इसके समाधान के लिए एक अगस्त से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.