Muzaffarnagar News: अपराधियों को थाने बुलाकर कराया गया सत्यापन अपराधियों को थाने बुलाकर कराया गया सत्यापन
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रवात चलाकर पुराने अपराधियों को थाने पर बुलाकर सत्यापन कराया गया। उनकी वर्तमान गतिविधियों व अन्य विवरणों की जानकारी एकत्र कर डोजियर भरवाए गए। पुलिस द्वारा सभी अपराधियों को सुव्यवस्थित डाटा बेस तैयार किया जाएगा।जनपद में पुराने अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ ऑपरेशन चक्रवात चलाया गया। ऑपरेशन चक्रवात के तहत पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र के पुराने अपराधियों को थाने पर एकत्रित किया। ऑपरेशन चक्रवात के माध्यम से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, अपराध की पुनरावृत्ति रोकना तथा जनपद में सुरक्षित वातावरण स्थापित कर आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.