Muzaffarnagar News: अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर से देवल जा रही ई-रिक्शा में शिवपुरी गांव के सामने तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और चालक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना का विवरण रामराज थाना क्षेत्र के गांव देवल निवासी राजू पुत्र रतन ई-रिक्शा चलाता है। गुरुवार को करीब 11 बजे वह ई-रिक्शा लेकर मीरापुर से देवल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शिवपुरी गांव के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आई एक अनियंत्रित कार ने उसकी ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और राजू उछलकर काफी दूर जा गिरा। हादसे में ई रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.