Muzaffarnagar News: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, युवक की मौत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: मोरना। भोपा थाना क्षेत्र में जौली चौकी के सामने मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार गंगनहर पटरी से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिरोजाबाद जनपद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर धाधो निवासी आर्यन धीमान 21 वर्षीय अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था। कार सवार रोहित निवासी अलीगढ़ ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे वह अपने मित्र सत्यम निवासी प्रयागराज और सत्यम के मित्र आर्यन के साथ दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकले थे। जौली चौकी के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आर्यन को भोपा सामुदायिक स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.