Muzaffarnagar News: अधिवक्ता का तहसील में हंगामा, धरने की चेतावनी से मचा हड़कंप
मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: खतौली। तहसील में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी मंगलवार को उस समय सामने आईं, जब अधिवक्ता एवं भाजपा से जुड़े रहे सुधीर आर्य प्रमाण पत्र जारी न होने के विरोध में तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। अधिवक्ता ने चेतावनी दी कि धरने से तभी उठेंगे जब उनकी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा। चेतावनी से तहसील अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
अधिवक्ता का संघर्ष कस्बा निवासी सुधीर आर्य ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलएम में दाखिला लेना चाहती हैं। दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होने पर नगर पालिका में आवेदन किया गया, जहां से फाइल तहसील भेजी गई। उनका कहना है कि जून से लगातार तहसील के चक्कर लगाने के बावजूद प्रमाण पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.