Muzaffarnagar News: अधिकांश अधिकारियों को नहीं जनसूचना अधिनियम की जानकारी, आयुक्त नाराज
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनसूचना के अधिकार को लेकर अधिकारियों की लापरवाही और अधिनियम में हुए संशोधनों की जानकारी के अभाव पर राज्य सूचना आयुक्त मौ. नदीम ने नाराजगी जताई। विकास भवन के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनसूचना अधिनियम में समय-समय पर हुए संशोधनों की जानकारी अधिकांश अधिकारियों को नहीं है। अधिकारियों को अधिनियम के प्रावधानों और सूचना उपलब्ध कराने की समयसीमा का गंभीरता से पालन करना चाहिए।
राज्य सूचना आयुक्त की चेतावनी राज्य सूचना आयुक्त ने बताया कि जनपद में सूचना से संबंधित 162 मामले वर्तमान में विचाराधीन हैं। इन मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद आवेदकों को सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इनमें सबसे पुराना मामला वर्ष 2024 का है। इस प्रकरण में जिलाधिकारी को संबंधित अधिकारी से स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.