मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव कुरथल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने बुढ़ाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जिला बागपत के गांव पिछोकरा निवासी अबरार पुत्र निसार कुरथल में इकबाल की ईंट भट्ठी पर काम करता है। शुक्रवार को वह अपने साथी जीशान निवासी कुरथल के साथ बाइक से कुरथल से बुढ़ाना की ओर आ रहा था। बड़कता रास्ते पर पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर टक्कर लगने से अबरार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...