Muzaffarnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: भोपा। रविवार सुबह छछरौली भोकरहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक की पहचान नया गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी राजन के रूप में हुई। जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल अपने साथियों के साथ भोकरहेड़ी से अपनेआवास भोपा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर घायल युवक को पड़ा देखा और मौके पर रुककर उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल राजन को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सड़क दुर्घटना में छात्र घायल, रिम्स रेफर पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.