Muzaffarnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: पानीपत खटीमा बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। शामली जनपद के गांव कैडी निवासी संजय पुत्र पालूराम शनिवार देर रात में रामपुर तिराहे से घर जा रहा था। जैसे ही वह पानीपत-खटीमा बाइपास मार्ग के कल्लरपुर-कछौली कट के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रोहाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.