Muzaffarnagar News: अज्ञात कार की टक्कर से बालक की मौत
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मोरना। क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में जानसठ मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सात वर्षीय बालक आहद को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण उस्मान का सात वर्षीय पुत्र आहद दोपहर के समय अपने पिता का खाना लेकर बस स्टैंड के पास से गुजर रहा था, तभी मोरना की ओर से आ रही अज्ञात कार ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जानसठ सीएचसी ले गए, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आहद पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इस हादसे से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की तलाश की जा रही है।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बालक की मौत -- दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.