मुजफ्फर नगर, सितम्बर 11 -- Muzaffarnagar News: खतौली। श्री अखंडानंद आश्रम में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया।सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महिला श्रद्धालुओं ने संकीर्तन किया और भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा आश्रम परिसर गूंजता रहा। महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में सिर झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संकीर्तन के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शहर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव जै...