Muzaffarnagar News: अकबरगढ़ में सरकारी भवनों से सामान हटाने पर विवाद, ग्रामीणों का धरना
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में सरकारी स्कूलों और भवनों से खिड़की-दरवाजे समेत लोहे का सामान हटाने को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर रात के समय सामान चुराकर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। विरोधस्वरूप ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया और शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि 18 सितंबर की रात करीब ग्यारह बजे यह सामान गायब किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वहीं, बीईओ अमरवीर सिंह ने जांच के बाद बताया कि कायाकल्प योजना के तहत मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके चलते यह सामान उतरवाया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.