मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में जूनियर क्रिकेट एवं सब जूनियर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चारों सदनों-गंगा, यमुना, कृष्णा एवं कावेरी के छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले शनिवार को ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम मैच गंगा और कावेरी सदन के बीच खेला गया, जिसमें कावेरी सदन ने गंगा सदन को 6 विकेट से पराजित कर जीत हासिल की। दूसरा मैच यमुना सदन और कृष्णा सदन के मध्य हुआ, जिसमें यमुना सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णा सदन को 6 रनों से पराजित कर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

यमुना सदन ने जीती ट्रॉफी तीसरा मैच गंगा सदन और कृष्णा सदन के बीच खेला गया, जिसमें गंगा ...