मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनपद में क्रिकेट में नए खिलाड़ियों को तराशने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल का रविवार को समापन हो गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में पूर्व पंजीकृत 72 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी बल्लेबाजी व गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन कर दावेदारी पेश की। कड़े मुकाबले और तकनीकी आकलन के बाद एसोसिएशन ने जिले के 43 होनहार खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जो अब आगामी सिलेक्शन मैचों में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे।चयनित खिलाड़ियों में अग्रिम शर्मा, हिमांशु, अयांश अहलावत, कृष्णा धनगर, मोहम्मद नईम, आदित्य त्यागी, प्रणव सिंह सैनी, अविश त्यागी, देवांश मलिक, वंश तोमर, निकुंज, धैर्य चौधरी, आरव कोरी, आयुष, युवराज चौधरी,...