नई दिल्ली, फरवरी 20 -- मशरूम हर किसी के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादातर लोग इसकी सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। जो लोग नॉन-वेज खाना पसंद नहीं करते हैं, उन्हें मशरूम खाना भी अच्छा नहीं लगता है। अगर आपके घर में भी लोग मशरूम नहीं खाते हैं, तो उन्हें इसका सूप बनाकर खिलाएं। मशरूम में विटामिन B2, B3, B5, B9, D, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, तांबा, फाइबर व अन्य तत्व होते हैं, जो फायदेमंद होते हैं। मशरूम सूप काफी टेस्टी बनता है और इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है। सूप बच्चों से बूढ़ों तक सभी लोग चाव से पिएंगे, चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं।मशरूम सूप बनाने की सामग्री ताजा मशरूम - 250 ग्राम (बारीक कटा हुआ) मक्खन - 2 बड़े चम्मच प्याज - 1 मीडियम साइज (बारीक कटा हुआ) लहसुन - 4-5 कलियां (कुटी हुई) मैदा - 1 बड़ा चम्मच दूध - 1 कप फ्रेश क्रीम - 3 बड़े चम्मच व...