मुंगेर, जुलाई 27 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर पंचायत की चंपाचक वार्ड संख्या-15 स्थित पंचायत कार्यालय में मुखिया शारदा देवी की अध्यक्षता में पंचायत विकास शिविर एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के 7 निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल को मुख्य थीम बनाकर विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वित्त आयोग की राशि से गली-नाली निर्माण, सिंचाई नाला, पुराने ब्लॉक परिसर में हाट बाजार शेड निर्माण एवं परिसर की घेराबंदी सहित कुल 97 योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पारित किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: बस्तौल में पंचायत विकास दिवस पर ग्रामसभा स्वच्छता अभियान को सशक्त बनाने के लिए नालियों एवं...