Munger News: 6 किलो से अधिक चांदी लूटकांड का उद्भेदन, तीन शातिर गिरफ्तार
मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के संग्रामपुर थानाक्षेत्र में 28 अक्टूबर को हुई लगभग 6 किलोग्राम चांदी के आभूषणों के लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से लूटे गए आभूषणों में से 2.300 किलोग्राम चांदी तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एसपी सैयद इमरान मसूद ने की। एसपी ने बताया कि, बीते 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे तारापुर से संग्रामपुर बेलहर जाने के क्रम में एक वाहन सवार की डिक्की को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया था। अपराधियों ने चालाकी से वाहन की डिक्की में रखे लगभग 6 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण उड़ा लिए थे। इस घटना के संबंध में पीड़ित आवेदक के आवेदन पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.