Munger News: 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काली पहाड़ी कुंड से निकाला किशोर का शव
मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर काली पहाड़ी के शिखर स्थित तालाब में शनिवार को डूबे 15 वर्षीय छात्र लव कुमार का शव रविवार सुबह करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। करीब 18 घंटे बाद शव मिलने की खबर से केशोपुर मोहल्ले में मातम छा गया। शव को देखने के लिए काली पहाड़ी पर श्रद्धालुओं और शहरवासियों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
बचाव अभियान नयारामनगर थाना पुलिस ने शव निकालने के लिए मुंगेर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। बचाव अभियान के दौरान पहले बांस-बल्ले के सहारे तालाब की गहराई और शव की स्थिति का पता लगाया गया। इसके बाद जवानों ने रस्सी के सहारे तालाब में उतरकर कई बार गोता लगाया। काफी मशक्कत के बाद पत्थर में फंसे लव कुमार के शव को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.