Munger News: 4 हाईवे क्यूआरटी टीम बनायी गयी है
मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: जाम से निपटने के लिये हमने पूरी रणनीति तैयार की है। इसके तहत 4 हाईवे क्यूआरटी टीम बनायी गयी है, जिसमें एक मजिस्ट्रेट और चार पुलिस बल को तैनात किया गया है। ये क्यूआरटी आठ-आठ घंटे के लिये तीन शिफ्ट में काम करेंगे। वाहनों के ब्रेकडाउन के कारण होने वाले जाम के लिये तेलिया तालाब, श्रीकृष्ण सेतु, कल्याणपुर और फोर लेन के टोल प्लाजा के समीप क्रेन और जरूरी संसाधन स्टैंड बाइ पोजीशन में रहेंगे। सूचना मिलने पर नजदीकी स्टेशन से इन्हें गंतव्य तक रवाना किया जाएगा। खगड़िया और बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र को भी जाम से निपटने के लिये तैयार किया जा रहा है। प्रभात कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, मुंगेर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.